![]()
ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लीग बिग बैश का ओपनिंग मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए यह ऐलान किया है। हालांकि, अब तक इस मुकाबले की तरीखें तय नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार यह मैच दिसंबर में खेला जा सकता है। वे शुक्रवार 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे थे। मोदी ने यहां एक सेल्फी भी ली। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने IPL के दौरान चेपॉक स्टेडियम का दौरा किया था। डेलिगेशन ने BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। भारत में पहले भी हो चुके हैं प्रमोशनल मैच यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बाजार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 अधिकारियों ने फरवरी में भी चेन्नई के मैदान का निरीक्षण किया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मैच के जरिए भारत के बड़े क्रिकेट बाजार में संभावनाएं तलाश रहा है। भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। ——————————————– लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मेजर लीग बेसबॉल ने सूर्यकुमार को एंबेसडर बनाया मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को अपना एंबेसडर नियुक्त किया है। टी-20 वर्ल्ड 2026 के विश्व विजेता कप्तान सूर्या भारतीय फैंस को बेसबॉल से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम और कंटेंट्स का हिस्सा बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर
Source link
चेपॉक स्टेडियम में होगा बिग बैश का ओपनिंग मैच:PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में ऐलान किया, दिसंबर में होने की संभवना
