Headlines

Balotra Road Accident | Gujarat Pilgrims Ramdevra Bus Swift Collision


बालोतरा में नेशनल हाईवे-68 (जैसलमेर से पाटन) पर रोडवेज बस और स्विफ्ट कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 2 की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर घायल हो गया। हादसे में कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

.

हादसा गुड़ामालानी थाना इलाके में रामजी की गोल के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। सूचना पर रामजी की गोल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों को सांचौर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

बाड़मेर से सांचौर जा रही थी बस

चौकी प्रभारी हनुमान राम ने बताया- हादसे में कार सवार परबत भाई (40) पुत्र सेमा भाई, बाबू भाई (35) पुत्र पराग भाई निवासी राधनपुर, पाटन (गुजरात) की मौत हो गई, जबकि ठाकुर सतीश भाई गंभीर घायल हो गए। उनका सांचौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

हादसे में राजेश भाई (30) पुत्र भगवान भाई सुरक्षित बच गए। कार सवार लोग राधनपुर (गुजरात) से निकले थे। उनको पहले बायतू (बाड़मेर) में वडियार सेवा कैंप में सेवा करने जाना था और फिर वहां से रामदेवरा (जैसलमेर) मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले थे।

हनुमान राम ने बताया- गुजरात रोडवेज की बस बाड़मेर से सांचौर की तरफ जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कार सवार 2 लोग उछलकर बाहर गिर गए।

चौकी प्रभारी ने बताया- हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तीन घंटे में 3-हादसे, तीन की मौत:25 घायल; ट्रक में घुसी स्लीपर बस, रेलिंग के पास खड़े भाइयों को ट्रक ने कुचला

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर करीब 30 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार सुबह 3 घंटे के दौरान तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इनमें 3 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *