Headlines

महेंद्रगढ़ में एसी की जाली में छिपाकर रखी हेरोइन:फ्लैट की तलाशी में हुई बरामद, पुलिस ने तस्कर को किया अरेस्ट




हरियाणा के महेंद्रगढ़ में थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को 14.97 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हेरोइन को एयर कंडिशनर की जाली में छिपाकर रखा गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि थाना शहर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति रतन कॉम्प्लेक्स, पुराना नारनौल रोड, महेंद्रगढ़ में रहता है और अपने तीसरी मंजिल के फ्लैट में अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन की खरीद-फरोख्त करता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। फ्लैट के अंदर एक व्यक्ति मिला, जिसे पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान संदीप निवासी नांगल हरनाथ, हाल निवासी रतन कॉम्प्लेक्स, पुराना नारनौल रोड, महेंद्रगढ़ के रूप में बताई। आरोपी नहीं दिखा सका कोई दस्तावेज इसके बाद पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली, जिसमें एसी की जाली से एक मोमी पॉलीथिन बरामद हुई। पॉलीथिन खोलने पर उसमें हेरोइन मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर नशीले पदार्थ का कुल वजन 14.97 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी से नशीले पदार्थ के संबंध में वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह ऐसा कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर महेंद्रगढ़ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *