Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून कमजोर, गर्मी और उमस बढ़ी:5 जिलों में आज बारिश की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक , 31% कम बारिश दर्ज




पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पड़ गया है। दिन के समय गर्मी और उमस काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर तक भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। आज 29 अगस्त को पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में तापमान 32.6 से 36.4 डिग्री के बीच रहा। दो दिनों में बारिश हुई बहुत कम दो दिनों में पंजाब के ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं हुई। 28 अगस्त को पठानकोट में बारिश हुई थी, लेकिन वह रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पाई। मानसून ट्रफ अमृतसर से गुजर रही है और उत्तर हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा का सिस्टम भी बना हुआ है। इसके कारण कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधि हो सकती है, लेकिन पूरे पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। इस तरह के मौसम के हालात पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम बदला-बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में अचानक तेज बौछार भी पड़ सकती है। राज्य के ऊपर से मानसून की ट्रफ गुजर रही है, इसलिए बारिश की गतिविधि बनी रहने के आसार हैं। वहीं उत्तर हरियाणा के ऊपर हवा में बना सिस्टम भी मौसम को प्रभावित कर रहा है। चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार या भारी बारिश जरूरी नहीं है, कुछ जगह मौसम सूखा भी रह सकता है। बिजली की मांग चौदह हजार के पार पंजाब में 29 अगस्त सुबह ही बिजली की मांग 14,309 मेगावाट है। राज्य बाहर से 10,234 मेगावाट बिजली ले रहा है, जबकि करीब 4,075 मेगावाट बिजली पंजाब के अपने बिजलीघरों से मिल रही है। फिलहाल बिजली की सप्लाई सामान्य बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *