Headlines

10 स्थायी वारंटी पकड़े, 3 बदमाशों को जेल



भास्कर न्यूज | कवर्धा रक्षाबंधन और आने वाले त्योहारों से पहले कबीरधाम पुलिस ने फरार आरोपियों और आदतन बदमाशों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वहीं त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में 3 बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। शहर के बाजारों, भीड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाई गई है। त्योहार के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बाजार आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए थाना बल और यातायात पुलिस को तैनात किया गया है। एसपी जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर थाना स्तर पर वारंटियों की धरपकड़ की गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने 8 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें विकास उर्फ विक्की, राहुल नागवंशी, देव चौहान, संजू निषाद, रंजीत कुमार साहू, रानू देवर, राजेश यादव और नरेंद्र चंद्रवंशी शामिल हैं। सहसपुर लोहारा पुलिस ने भी 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस ने ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की है, जिनसे त्योहार के दौरान शांति भंग होने की आशंका थी। कोतवाली पुलिस ने पिंटू उर्फ मजीद खान, सन्नी मोहले और सनी सोनी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *