रोहतक यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा बनाई हरियाणवी फिल्म रेत का घेरा की शूटिंग के दौरान अमित साथी व अन्य।
रोहतक की स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के विद्यार्थियों ने एकेडमिक प्रक्रियाओं की धीमी गति और उससे पैदा हो रही निराशा के बीच अपनी रचनात्मकता को एक अलग दिशा दी। छात्रों ने हरियाणवी फिल्म ‘रेत का घेरा’ तैयार करके बाजार की मुख्यधारा
.
सुपवा के छात्र अमित साथी के निर्देशन में बनी ‘रेत का घेरा’ में राजकुमार धनखड़, विशाल दहिया और सुजाता रोहिल्ला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और पटकथा लेखन में आशीष शुक्ला और अशोक ने अमित साथी का सहयोग किया। फिल्म का छायांकन SUPVA के पूर्व विद्यार्थी नीरज जांगड़ा ने किया, जबकि फिल्म का संपादन चिराग कुंडू ने किया।
अमित साथी ने बताया कि फिल्म के साउंड डिजाइन की जिम्मेदारी अक्षय अल्लावधी और दिलजीत दादरवाल ने संभाली। वहीं सहायक भूमिकाओं में रजत, भरत और अक्षय शामिल हैं। ये सभी SUPVA से जुड़े विद्यार्थी हैं। इस तरह फिल्म की रचनात्मक टीम में वर्तमान विद्यार्थियों के साथ-साथ पूर्व विद्यार्थियों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही ।

हरियाणवी फिल्म का पोस्टर।
मनोवैज्ञानिक घेरे की कहानी है ‘रेत का घेरा’ अमित साथी ने बताया कि ‘रेत का घेरा’ का केंद्र जलन, असुरक्षा और मानसिक बंधनों की वह दुनिया है, जिसे व्यक्ति अक्सर बाहरी परिस्थितियों के प्रभाव में अपने भीतर ही निर्मित कर लेता है। फिल्म इसी मानसिक घेरे में फंसे व्यक्ति की मनःस्थिति और उसके भीतर चलने वाले द्वंद्व को सिनेमाई भाषा के माध्यम से सामने लाने का प्रयास करती है।

शूटिंग के दौरान अमित साथी।
पाठ्यक्रम में हो रही देरी के बीच बनाई फिल्म अमित साथी ने बताया कि हरियाणवी फिल्म का निर्माण विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिक्रिया है, जो अकादमिक ढांचे, पाठ्यक्रम से जुड़ी देरी और संस्थागत स्तर पर सामने आने वाली चुनौतियों के बावजूद अपनी रचनात्मक यात्रा को रोकना नहीं चाहते। जब संस्थागत प्रक्रियाएं अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ती, तब भी रचनात्मकता को इंतजार में नहीं रखा जा सकता।
सुपवा में फिल्म फेस्टिवल में की जाएगी रीलिज अमित साथी ने बताया कि जिस संस्थान में सीखा, वहीं फिल्म की पहली प्रस्तुति की जाएगी। सुपवा में हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म फेस्टिवल 19 से 23 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी दौरान हरियाणवी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।
