![]()
बिलासपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरमाणा पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदयाल सिंह (35) पुत्र रोशन लाल के रूप में हुई है। वह गांव सलापड़, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी का निवासी है। जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को जब बरमाणा थाना पुलिस की टीम पुराने सलापड़ पुल के पास नाकाबंदी कर रही थी। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तस्कर से पूछताछ कर रही पुलिस इस संबंध में बरमाणा पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद हेरोइन कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बिलासपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, मंडी का रहने वाला; सप्लाई के लिए जा रहा था, FIR दर्ज
