Headlines

Kailash Mansarovar Yatra: Doctor Meena Gupta Missing After Nepal Flood


नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ में छत्तीसगढ़ के 2 लोग लापता हैं। इनमें अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता और बिलासपुर की डॉ. प्रियंका चौधरी शामिल हैं, वहीं बिलासपुर की ब्यूटीशियन मंजू राय चौधरी( 65) के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। उनसे संपर्क की कोशिश ज

.

अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। बाढ़ के समय वे इमिग्रेशन सेंटर में थीं। उनके साथ यात्रा कर रहे करीब 80 लोगों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बिलासपुर की डॉ. प्रियंका चौधरी से 25 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उनकी मां की फोन पर बात हुई थी। प्रियंका ने बताया था कि वे चीन एंबेसी के पास इमिग्रेशन की प्रक्रिया के लिए जा रही हैं। इसके कुछ देर बाद बाढ़ की खबर आई और उनसे संपर्क टूट गया।

रायपुर की मोनिका यादव के लापता होने की सूचना के बाद प्रशासन ने उनके परिजनों से संपर्क कर लिया है। संबंधित एजेंसियों से उनकी स्थिति की जानकारी ली जा रही है। प्रशासन के मुताबिक रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित हैं और नेपाल से लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं।

अंबिकापुर के भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता नेपाल में लापता है। (फाइल इमेज)

अंबिकापुर के भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता नेपाल में लापता है। (फाइल इमेज)

बाढ़ से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरों में नेपाल-चीन सीमा का रसुवागढ़ी बॉर्डर पोस्ट। बाढ़ और लैंडस्लाइड के बाद पोस्ट पूरी तरह तबाह नजर आया। क्रेडिट: वैंटोर/हैंडआउट

बाढ़ से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरों में नेपाल-चीन सीमा का रसुवागढ़ी बॉर्डर पोस्ट। बाढ़ और लैंडस्लाइड के बाद पोस्ट पूरी तरह तबाह नजर आया। क्रेडिट: वैंटोर/हैंडआउट

मोनिका और मंजू के परिजनों से संपर्क

रायपुर के महादेव घाट निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त को नेपाल गई थीं। बाढ़ के बाद उनसे संपर्क टूट गया था। अब प्रशासन ने उनके परिजनों से संपर्क कर लिया है और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसी तरह बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी भी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गई थीं। उनके परिजनों से भी प्रशासन का संपर्क हो गया है। संबंधित एजेंसियों से जानकारी लेकर स्थिति की पुष्टि की जा रही है।

मंजू अकेली बिलासपुर से गईं, नेपाल में 30 लोगों के दल से जुड़ीं

मंजू बिलासपुर से अकेले कलकत्ता गई थीं, जहां से 21 अगस्त को 30 लोगों के दल के साथ नेपाल रवाना हुईं। 25 अगस्त को परिजनों से आखिरी बार बात हुई थी।

तीन सितंबर को उनकी वापसी होनी थी। आपदा के बाद संपर्क टूटने पर परिवार ने प्रशासन से मदद मांगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि मंजू के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है, उनसे संपर्क की कोशिश की जा रही है।

बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी लापता हैं।

बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी लापता हैं।

रक्षाबंधन पर घर आने वाली थीं डॉ. प्रियंका

बिलासपुर की डॉ. प्रियंका चौधरी के पिता रमेश चौधरी ने बताया कि 25 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उनकी बेटी की रोज की तरह मां से फोन पर बात हुई थी। प्रियंका ने बताया था कि वह चीन एंबेसी के पास इमिग्रेशन की प्रक्रिया के लिए जा रही हैं। इसके कुछ देर बाद नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ की खबर आई और प्रियंका से संपर्क टूट गया।

हादसे की खबर के बाद परिवार ने फिनलैंड में रह रहे प्रियंका के पति से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे भी बात नहीं हो सकी। मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद प्रियंका को काठमांडू से दिल्ली और फिर रक्षाबंधन पर बिलासपुर आना था।

प्रियंका ने स्कूल की पढ़ाई बिलासपुर से की है। इसके बाद राजनांदगांव से बीडीएस, यूके से एमडीएस और फिनलैंड से पीएचडी की। वह करीब 10 साल से फिनलैंड में रह रही हैं।

5 नागरिक सुरक्षित, रायपुर लौट रहे

रायपुर के माना क्षेत्र के दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। पांचों 21 अगस्त को नेपाल गए थे। अब वे नेपाल से रायपुर लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं।

भाजपा नेता की बेटी दल समेत लापता

25 अगस्त को डॉ. मीना गुप्ता समेत 80 यात्रियों का दल इमीग्रेशन सेंटर पहुंचा था, तभी सेंटर बाढ़ की चपेट में आ गया। मीना ने पिता करता राम गुप्ता को भी यात्रा पर चलने कहा था, लेकिन व्यस्तता के कारण वे नहीं गए। हादसे के बाद से मीना से संपर्क नहीं हो सका है, परिवार को उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद है। मीना की शुरुआती पढ़ाई अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल में हुई। वे इंग्लैंड में स्किन स्पेशलिस्ट हैं।

पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। उन्होंने करता राम गुप्ता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

नेपाल बाढ़ में 32 देशों के नागरिक लापता

नेपाल में बाढ़ के बाद 32 देशों के 1400 से ज्यादा नागरिक शामिल हैं। इनमें ट्रेकिंग, टूर और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहुंचे लोग भी शामिल हैं। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, लापता लोगों में 113 नेपाली पर्यटक, सेना-पुलिस के 85 जवान और रसुवा जिले के 161 लोग शामिल हैं। अब तक 50 विदेशियों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया है।

लापता लोगों में भारत के 290, अमेरिका के 90, यूक्रेन के 55, मलेशिया के 51, ऑस्ट्रेलिया के 39, ब्रिटेन के 33, कनाडा के 25, दक्षिण कोरिया के 9, सिंगापुर, जर्मनी और रूस के 8-8, दक्षिण अफ्रीका और लातविया के 6-6, जापान और न्यूजीलैंड के 5-5, फ्रांस के 4 नागरिक शामिल हैं।

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

नेपाल में भूकंप, 3 दिन बाद फिर बाढ़ की चेतावनी: तिब्बत में नई झील बनी; अब तक 389 मौतें, 84 भारतीयों का रेस्क्यू, 290 लापता

नेपाल में गुरुवार रात 9:18 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। इसी के साथ नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। चीन ने बताया है कि रसुवागढ़ी बॉर्डर से 18 किमी ऊपर तिब्बत के ल्हेंदे नदी में एक नई बैरियर झील बन गई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *