Headlines

CM के खिलाफ मुलाजिमों की 'डिजिटल स्ट्राइक':कर्मचारी संगठनों ने भगवंत मान का ऑफिशियल पेज किया अनफॉलो; बोले-मीटिंग नहीं की




पंजाब में कर्मचारियों और सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। मुलाजिमों ने सीएम भगवंत मान के खिलाफ हर एंगल से मोर्चा खोल दिया। मुलाजिम जहां दफ्तरों में कामकाज नहीं कर रहे हैं, वहीं उन्होंने अब सीएम के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक भी शुरू कर दी। मुलाजिम संगठनों ने भगवंत मान के ऑफिशियल फेसबुक पेज अनफोलो करना शुरू कर दिया है। मुलाजिम संगठन के नेताओं का तर्क है कि पंजाब भर के कर्मचारियों ने सीएम का पेज फोलो किया और अब इसे अनफोलो करेंगे। मुलाजिमों ने यह मुहिम आज से ही लॅन्च की है। मुलाजिम संगठनों के नेता अब सोशल मीडिया के जरिए ही अपने साथियों को भगवंत मान का फेसबुक पेज अनफोलो करने की अपील कर रहे हैं। मुलाजिम नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर अपनी वाहवाही बटोर रहे हैं तो उनको जवाब भी सोशल मीडिया पर ही दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर भगवंत मान के कितने फोलोअर्स हैं जानिए.. फेसबुक पर 3643718 फोलोअर्स : मुख्यमंत्री भगवंत मान के फेसबुक पेज पर 29 अगस्त सुबह 3643718 फॉलोअर्स थे। कर्मचारी संगठनों ने 29 अगस्त सुबह आठ बजे इस मुहिम को शुरू किया। कर्मचारियों ने धीरे-धीरे भगवंत मान के पेज को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि मुख्यमंत्री को फॉलो करने वालों में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी हैं, वो सभी इस पेज को अनफोलो करके अपना विरोध जताएंगे। इंस्टाग्राम पर 1.8 M फॉलोअर्स: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोशल मीडिया पर अच्छी फेन फोलोइंग है। भगवंत मान के इंस्टाग्राम पर 1.8 M फोलोअर्स हैं जबकि X पर उनको 1.5 M लोग फोलो करते हैं। सबसे ज्यादा फेसबुक पर 3.6 M फोलोअर्स हैं। सोशल मीडिया फेज अनफोलो करने के 4 अहम इंपेक्ट… 17 अगस्त से लगतार हड़ताल पर है मिनिस्टीरियल स्टाफ साझा मुलाजिम मंच ने 27 अगस्त को महाहड़ताल की थी जबकि पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन 17 अगस्त से लगतार हड़ताल पर है। कर्मचारी पेन डाउन व कंप्यूटर शटडाउन हड़ताल पर हैं और सरकार ने अभी तक उनके साथ बातचीत नहीं की। 27 अगस्त को मुख्यमंत्री के साथ साझा मुलाजिम मंच की मीटिंग रद्द होने से मुलाजिमों में रोष है और अब उन्होंने सरकार को हर स्टेप पर घेरने की योजना बनाई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह खिलाफ की थी मुलाजिमों ने डिजिटल स्ट्राइक कैप्टन अमरिंदर सिंह जब मुख्यमंत्री थे तो उनकी भी मुलाजिम संगठनों के साथ काफी कंट्रोवर्सी रही। उस समय कोरोना के कारण मुख्यमंत्री के ज्यादातर कार्यक्रम फेसबुक पर लाइव होते थे। उस समय भी कर्मचारी नेताओं ने उनके लाइव में अपनी डिमांड वाले मैसेज किए थे। कैप्टन की सोशल मीडिया टीम कमेंट से परेशान थी और कर्मचारियों ने कैप्टन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैप्टन के खिलाफ एक नेरेटिव सेट कर दिया था। अब उसी तर्ज पर कर्मचारियों ने भगवंत मान का पेज अनफोलो करने की मुहिम शुरू की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *