![]()
उमरिया जिले के घुनघुटी परिक्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 के किनारे बाघ की लगातार आवाजाही से लोगों में दहशत है। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बाघ सड़क के पास कार सवारों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। वन विभाग ने वीडियो की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है। बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम हाईवे और आसपास के जंगल में लगातार निगरानी कर रही है। वनकर्मी सड़क किनारे वाहनों और लोगों को रुकने से रोक रहे हैं। इसके बावजूद बाघ को देखने और उसका वीडियो बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घुनघुटी पहुंच रहे हैं। जरूरत पर अन्य रेंज से आएगी टीम वन विभाग के एसडीओ दिगेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, क्षेत्र में बाघ की आवाजाही लगातार बनी हुई है। इसे देखते हुए दिन और रात दोनों समय टीमों को तैनात किया गया है। शनिवार सुबह भी वनकर्मी हाईवे के किनारे तैनात रहे और जंगल के भीतर बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य रेंजों की टीम भी घुनघुटी भेजी जाएगी। लोगों से सावधानी की अपील वन विभाग ने लोगों से बाघ को देखने के लिए सड़क किनारे नहीं रुकने और उसका वीडियो नहीं बनाने की अपील की है। अचानक सामने आने पर बाघ आक्रामक हो सकता है, ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए दूरी बनाए रखना जरूरी है।
Source link
उमरिया NH-43 पर सड़क किनारे दिखा बाघ, VIDEO:वीडियो बना रहे कार सवार पर झपटा; वन विभाग की टीम दिन-रात निगरानी में जुटी
