![]()
रेवाड़ी में टीपी स्कीम में कारोबारी के एक घर में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब परिवार के सदस्य बेडरूम में चाय पी रहे थे। चोर हॉल में बैग में कैश और गहने व मोबाइल चुराकर ले गया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक दरवाजे के सामने बाइक खड़ी कर दरवाजे से अंदर घुसता है और चंद सैकेंड में बैग और मोबाइल लेकर चला जाता है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हॉल से गायब मिले मोबाइल- बैग टीपी स्कीम-9 निवासी दिनेश मदान ने गोकल गेट चौकी पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 25 अगस्त को पूरा परिवार घर पर था। परिवार के सदस्य बेडरूम में बैठकर चाय पी रहे थे। घर का मैन दरवाजा खुला था। हॉल में रखे बैग में करीब 6,000 कैश, एक सोने की अंगूठी और पैन व आधार कार्ड सहित अन्य सामान रखा हुआ था। पास में दो मोबाइल भी रखे हुए थे। बाहर निकलने के बाद देखा तो हॉल से बैग और मोबाइल गायब मिले। सीसीटीवी देखने पर हुआ खुलासा जब हमने सीसीटीवी की जांच की तो एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पहले वह घर के सामने आकर रूका, इसके बाद आगे चला गया। दो-तीन मकान आगे जाने के बाद हमारे घर के दरवाजे के सामने बाइक खड़ी की। मुंह पर कपड़ा बांधकर व्यक्ति ने दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और बैग और मोबाइल उठाकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
रेवाड़ी में दिनदहाड़े कारोबारी के घर चोरी; परिवार था मौजूद:बेडरूम में पी रहे थे चाय; हॉल से गहने- कैश- मोबाइल ले गया चोर, VIDEO
