![]()
फैशन में कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो पुराने होकर भी नए अंदाज में लौटते रहते हैं। ‘वेट हेयर लुक’ ऐसा ही ट्रेंड है। बालों को इस तरह स्टाइल किया जाता है कि वे नहाने या समुद्र से निकलने के तुरंत बाद जैसे गीले दिखें। इस स्टाइल में बाल देखने में ऐसे लगते हैं जैसे उन्हें बहुत ज्यादा स्टाइल नहीं किया गया, जबकि सही जेल, ऑयल या क्रीम की मदद से यह लुक तैयार किया जाता है। स्टाइलिस्ट कैंडिस बर्न्स के मुताबिक, इसे अलग-अलग लंबाई और टेक्सचर के बालों पर अपनाया जा सकता है। अपने लुक को ज्यादा नैचुरल रखें बाल पूरी तरह चिपके हुए न दिखें। आगे कुछ हल्के बाल खुले छोड़ना लुक को सहज बनाता है। मेकअप-कपड़ों के साथ इसे कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक अपनाएं। ऐसे पाएं वेट हेयर लुक घुंघराले बाल – गीले बालों में कंडीशनर या कर्ल क्रीम लगाकर उंगलियों से कर्ल सेट करें। बालों को कुछ देर टी-शर्ट में लपेटकर छोड़ने से प्राकृतिक कर्ल उभरते हैं। स्लीक लुक – गीले बालों पर वॉटर-बेस्ड जेल लगाकर कंघी से पीछे की ओर सेट करें… इसे ये लुक मिल सकेगा। लहराते बाल – कर्ल क्रीम और हेयर ऑयल की थोड़ी मात्रा बालों के सिरों पर लगाएं। जरूरत के हिसाब से हेयर ड्रायर या स्ट्रेटनर से आकार दिया जा सकता है। इन सेलेब्स ने अपनाया – संगीत जगत में टाइला ने 2026 मेट गाला में गीले लहराते बालों के साथ यह अंदाज अपनाया था, जबकि मॉडल एंबर वलेटा भी वेट-लुक हेयरस्टाइल में नजर आ चुकी हैं।
Source link
उमस के मौसम में आसान स्टाइलिंग का नया फैशन ट्रेंड:वेट हेयर लुक से पाएं ट्रेंडी लुक; हॉलीवुड सेलेब्स में प्रसिद्ध
