राम सिंहमार, सोनीपत2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शुक्रवार को भूपेन्द्र ढ़ीगरा लाइव आया था, जिसमें उसके साथ कई लोग जुड़े थे। अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने भी हत्यारों का एनकाउंटर करने की मांग की है।
हरियाणवी गायक और एक्टर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या जिम्मेदारी लेने वाले एक्टर भूपेंद्र ढींगरा शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर लाइव आया। इसमें वह हंसता और मनाता नजर आ रहा है। कुछ लोग उसे बधाई दे रहे है।
एक युवती भी वीडियो में दिखाई दे रही है, जो कह रही है कि अगर किसी से झगड़ा है तो उसे मारना नहीं चाहिए। लाइव के दौरान वह कह रहा-
स्कूल थे ते कट गया, लिखा गया थाने में, टाइम थोड़ा यो लाग्या रोब में आने में.. ( चालान/पर्चा कट गया और बात थाने (पुलिस स्टेशन) तक पहुंच गई, लेकिन अपने पुराने रौब और टौर में वापस आने में बस थोड़ा सा ही समय लगा..।

उधर, अंकित बालियान की पत्नी सीमा भी पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। इस वारदात के दर्द से भावुक सीमा ने बताया कि हाल फिलहाल में पति को कोई धमकी नहीं मिली थी। 2022-23 में एक रॉन्ग नंबर से धमकी जरूरी दी गई थी, जिसकी हरियाणा पुलिस को शिकायत की गई थी। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, परिवार ने भी यह मान लिया था कि यह कोई मजाक है।
सीमा ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जिम में हुए विवाद में हत्या की गई। अगर जिम में अंकित का किसी से कोई विवाद या झगड़ा हुआ होता, तो वह उन्हें जरूर बताते। फिलहाल तो उनकी और उनके परिवार की एक ही मांग है कि जिस तरह उनके पति की हत्या की गई, उसी तरह हत्यारों का भी एनकाउंटर होना चाहिए।
उधर, पुलिस भी भूपेंद्र की भूमिका की जांच कर रही है। साथ शुक्रवार को सामने आई CCTV फुटेज के जरिए शूटर्स की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यूपी पुलिस की जांच का दायरा पानीपत और करनाल से जुड़े शूटरों तक भी पहुंच गया है। इसको देखते हुए हरियाणा एसटीएफ और एंटी गैंगस्टर यूनिट को भी एक्टिव किया गया है।

शुक्रवार को सामने आई इस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जिम से निकलने के बाद जैसे ही अंकित कार में बैठते हैं, हमलावर उन्हें घेर लेते हैं।

हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले भूपेंद्र ढींगरा रात को लाइव आया…
- पहली पोस्ट में हत्या करने की जिम्मेदारी ली: तीन दिन पहले डाली वीडियो में भूपेंद्र ढींगरा ने खुद को सिंगर और एक्टर बताते हुए अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। दावा किया था कि अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसे गंदी-गंदी गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए उसने अंकित की हत्या की। यह हत्या दिनदहाड़े हुई और कोई उसे बचाने या रोकने के लिए सामने नहीं आया।
- 28 अगस्त को कई बार लाइव आया: भूपेंद्र ढींगरामूल रूप से गुरुग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। 28 अगस्त को दिन में तीन से चार बार सोशल मीडिया पर लाइव आया। इन लाइव स्ट्रीम में उसके साथ एक मुंह बोली बहन और तीन अन्य युवक भी जुड़े थे। लाइव के दौरान उसे बधाई दिए जाने की बात सामने आई हैं।
- मुंह बोली बहन ने हत्या पर जताई नाराजगी: भूपेंद्र से जुड़ी बताई जा रही उसकी मुंह बोली बहन ने अंकित बालियान की हत्या को गलत बताया। उसने कथित तौर पर कहा कि अगर किसी से झगड़ा है तो उसे मारना नहीं चाहिए। इस बातचीत को भी पुलिस जांच के दौरान सामने आए सोशल मीडिया इनपुट के तौर पर देखा जा रहा है।
- अंकित के गाने और हत्या से जुड़ी पोस्ट शेयर की: भूपेंद्र के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि वह अंकित बालियान के उस गाने पर बार-बार रील बनाता दिखाई दिया, जिसमें गोली मारने का संदर्भ है। इसके अलावा अंकित की हत्या की पोस्ट को भी अपनी रील में शेयर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इन गतिविधियों की टाइमलाइन जांच कर रही है।
- लोकेशन कर्नाटक में मिलने की जानकारी: भूपेंद्र ढींगरा की वर्तमान लोकेशन कर्नाटक में मिलने की जानकारी पुलिस को मिली है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह वास्तव में वारदात में शामिल है या सोशल मीडिया पर केवल जिम्मेदारी लेने का झूठा दावा किया गया है।

भोलू शाहपुरिया, जिसने अंकित बालियान के मर्डर करने की जिम्मेदारी ली है।
सोनीपत का बदमाश भोलू भी ले चुका हत्या करने की जिम्मेदारी
वहीं, सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया भी इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ले चुका है। भोलू के खिलाफ सोनीपत समेत कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। उसने खुद को ‘गोगी गैंग’ का मेंबर बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था-
ये जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। हमारे दुश्मनों का आपराधिक कामों में साथ देता था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। ये तो शुरुआत है, सबका यही हाल होगा…।


शुक्रवार को भूपेन्द्र ढींगड़ा लाइव आया था।
सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने बताईं ये बातें…
- हत्या से पहले नहीं मिली थी कोई ताजा धमकी: सीमा ने बताया कि अंकित को हाल-फिलहाल में किसी तरह का धमकी भरा फोन नहीं आया था और न ही परिवार को इस तरह की किसी वारदात की आशंका थी। उनके अनुसार, घटना पूरी तरह अप्रत्याशित थी। हालांकि उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में अंकित के पास एक रॉन्ग नंबर से धमकी भरा फोन आया था। 2022-23 की धमकी की शिकायत पुलिस में दी थी। उस समय धमकी भरे फोन की शिकायत हरियाणा में पुलिस के पास दी गई थी, लेकिन परिवार को कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बाद में परिवार ने इसे किसी की शरारत या मजाक मान लिया था। इसके बाद लंबे समय तक अंकित को इस तरह का कोई फोन नहीं आया।
- जिम में विवाद पर पत्नी ने उठाए सवाल: अंकित हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि जिम में किसी विवाद और गाली-गलौज के चलते उसकी हत्या की गई। इस दावे को लेकर सीमा ने कहा कि अगर जिम में अंकित का किसी से कोई विवाद या झगड़ा हुआ होता, तो वह उन्हें जरूर बताते। उनका कहना है कि उन्हें अंकित के जिम में किसी ऐसे विवाद की जानकारी नहीं थी। वे रोजाना तय रूटीन के हिसाब से जिम जाते थे। शायद हत्यारों को उनके इस रूटीन का पता था।
- परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ चाहिए: सीमा ने भावुक होते हुए कहा कि परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ चाहिए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनके पति की हत्या करने वाले लोग कौन थे और कहां से आए थे। मांग की कि जिन लोगों ने उनके पति की जान ली, उन्हें भी तुरंत दंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पति की हत्या की गई, उसी तरह आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए।

इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक क्या किया…
- पानीपत-करनाल के शूटरों का भी सामने आया एंगल : शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच में पानीपत और करनाल के शूटरों के वारदात में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इस एंगल के सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस, STF और क्राइम ब्रांच की कई टीमें काम कर रही हैं।
- शामली, रोहतक, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली में दबिश: जांच टीमों ने शुक्रवार को शामली के अलावा हरियाणा के रोहतक, पानीपत और सोनीपत तथा दिल्ली के खजूरी खास सहित कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस संदिग्धों के संपर्कों और मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है।
- CCTV फुटेज में तलाशे जा रहे हत्यारों के सुराग : पुलिस वारदात से पहले और बाद की CCTV फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज में दिखाई देने वाले संदिग्धों के हुलिए, वाहनों और उनके आने-जाने के रास्तों का मिलान किया जा रहा है। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शामली कब पहुंचे, कहां रुके और हत्या के बाद किस रास्ते से फरार हुए।
————————–
ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर का VIDEO:जिम से निकलते ही 4 बदमाशों ने घेरा, 25 सेकेंड तक ताबड़तोड़ फायरिंग; कोई बचाने नहीं आया

हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर का वीडियो सामने आया है। इसमें 26 अगस्त शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से निकलता देखाई देर रहा है। काले रंग के ट्रैक शूट पहने जिम के पास खड़ी अपनी कार के पास जाता है। (पूरी खबर पढ़ें)

