Headlines

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी मुकाबला:बीएचयू ने सिगरा हॉकी स्टेडियम को 2-0 से हराया, कुलपति बोले- खेल से अनुशासन और टीम भावना आती है




राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर BHU में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शनिवार को बीएचयू और सिगरा हॉकी स्टेडियम के बीच मुकाबला हुआ। बीएचयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच 2-0 से अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से किया गया था। यह 25 से 29 अगस्त तक आयोजित की गयी थी। कार्यक्रम में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। खेल से अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित होती है। खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत-हार से ज्यादा जरूरी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना है। खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहते हुए विश्वविद्यालय, परिवार और देश का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। पूर्वी क्षेत्र हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. ए.के. नेमा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी पर जोर दिया। आयोजन सचिव एवं उप निदेशक डॉ. प्रदीप खलखो ने पूर्वी क्षेत्र हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों के बारे में कुलपति को जानकारी दी। प्रतियोगिता में इनकी रही भूमिका विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहीं। क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. कविता वर्मा और उप निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विशाल सिंह, किशन यादव, अजय यादव, अनिल यादव और मनीष यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। आयोजन में क्रीड़ा परिषद के कर्मचारियों और खिलाड़ियों का भी सहयोग रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *