Headlines

एक कूकर चावल, दूसरे से नॉनवेज भरा मिला:गांव में दोस्त को आगे रखने से पड़ी शक की नींव; नेपाली युवक मर्डर मामला




रेवाड़ी में दोस्त द्वारा नेपाली युवक में पुलिस जांच में कई चौकाने वाले खुलासे हुए है। गोविंद कुछ माह पहले ही नेपाल से रेवाड़ी आया था। राखी की रात गोविंद के आने पर विक्रम के घर में विशेष प्रबंध किया था। मौके पर पुलिस को एक कूकर में चावल और दूसरे में नॉनवेज मिला। आरोपी विक्रम जब भी परिवार के साथ नेपाल में अपने गांव बर्दगोरिया, जिला कैलाली सुदूर पश्चिम प्रांत नेपाल जाता था, तब पत्नी द्वारा अपने दोस्त गोविंद को हर काम में आगे रखती थी। जहां से पत्नी और दोस्त के बीच रिश्ते को लेकर विक्रम के मन में शक की नींव पड़ गई थी। जिसका अंजाम शुक्रवार- शनिवार की रात गोविंद के मर्डर के रूप में देखने को मिला। शरीर पर मिले चार निशान जानकारी के अनुसार विक्रम ने गोविंद के शरीर पर चाकू से एक के बाद एक चार वार किए। विक्रम के हमलावर होने के बाद गोविंद ने बचकर भागने का भी प्रयास किया, परंतु उसे सफलता नहीं मिली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है, हालांकि वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पत्नी के 164 के बयान दर्ज घर बुलाकर दोस्त की हत्या की एक मात्र प्रत्यदर्शी आरोपी विक्रम की पत्नी है। विक्रम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी थाने में बुला लिया, जिसके मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाना चाहती थी, ताकि बाद में परिवार के दबाव में अपने बयान से पलट न जाए। ऐसा होने के बाद ही पुलिस ने उसे उनके गांव व नेपाल से आए दूसरे लोगों से मिलने की इजाजत दी। हमले के दौरान पत्नी के कंधे पर भी चाकू लगने की चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। एक घर-दूसरा PG में कर रहा था काम गोविंद और विक्रम न केवल एक गांव के रहने वाले, बल्कि घर के पड़ोसी भी रहे है। हम उम्र होने के कारण विक्रम और गोविंद में शुरू से ही अच्छी दोस्ती रही है। विक्रम पिछले करीब डेढ़ साल से परिवार के साथ रेवाड़ी में रह रहा है। गोविंद कुछ माह पहले ही आया था तथा सेक्टर-18 के एक पीजी में नौकरी करता था। विक्रम घरों में काम करता था तथा परिवार के साथ शक्तिनगर में किराए पर रह रहा है। रसोई भी कमरे के अंदर ही बनी हुई है। बताया जाता है, कि विक्रम जब भी परिवार के साथ गांव जाता था, तो पत्नी घर के हर काम में अपने पति के दोस्त विक्रम को आगे रखती थी। जिससे विक्रम को दोनों पर शक होने लगा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा डीएसपी पवन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी को दोस्त के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध का शक था। वास्तविक कारणों का पता आरोपी से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा। शव पर चाकू से हमले के चार निशान सामने आए है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *