Headlines

Panipat Haldana Border Road Accident


पानीपत6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पानीपत में हादसे के बाद पलटी गाड़ियां। - Dainik Bhaskar

पानीपत में हादसे के बाद पलटी गाड़ियां।

पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर शनिवार की रात एक हादसा हो गया। हलदाना बॉर्डर के पास एक तेज रफ्तार कार और लोडिंग पिकअप वाहन की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गईं। हादसे के समय दोनों वाहन दिल्ली से करनाल की तरफ जा रहे थे। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

पानीपत और मोहाली के रहने वाले हैं घायल

हादसे में घायल हुए लोगों में कार सवार दो युवक पानीपत के गांव बड़ोली के निवासी हैं, जबकि लोडिंग पिकअप का ड्राइवर पंजाब के मोहाली का रहने वाला है। देर रात अचानक हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर पलटी होने के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायलों की मदद की। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गाड़ियों में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला और तुरंत समालखा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *