Headlines

धनबाद के बलियापुर हटिया में युवक का गला रेता:गमछा बेचकर घर लौट रहा था गुलजार, रास्ते में रोककर किया हमला, हालत गंभीर




धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित हटिया में बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बेड़ा गांव निवासी गुलजार खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गुलजार के गले पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार गुलजार रोजाना की तरह शनिवार को भी बलियापुर हटिया में गमछा बेचने गया था। हटिया में गमछा बेचने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके गले पर गहरा जख्म हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। अचानक हमला होने से इलाके में मची अफरा-तफरी घटना के बाद घायल गुलजार को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसकी मदद की और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गले पर गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बतायी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गुलजार के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि गुलजार का किसी से विवाद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। वह रोज की तरह अपना सामान बेचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उस पर अचानक हमला कर दिया गया। हमले के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इधर, हटिया में युवक पर चाकू से हमला किये जाने की खबर फैलते ही इलाके में भी चर्चा का माहौल बन गया। परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जानकारी जुटाने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमले के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे। बाइक सवार हमलावर किस दिशा में भागे। बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ चाकू से हमला करने का आवेदन दिया गया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का पता लगाने के साथ हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हमले में शामिल युवकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इधर, गंभीर रूप से घायल गुलजार का इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *