Headlines

Tanda Nihang Sikhs Punish Man For Beating Mother


मां को पीटने पर निहंग ने आरोपी बेटे की पिटाई की।

होशियारपुर में मां से मारपीट करने पर एक व्यक्ति की निहंगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि वह नशे की हालत में अपनी मां को डंडों से पीटता था। महिला ने अपनी शादीशुदा बेटी को आपबीती बताई।

.

जिसके बाद बेटी ने इसकी जानकारी निहंगों को दी। इसके बाद निहंग महिला के घर पहुंचे और उसके बेटे की पिटाई की। उसके दोनों हाथों को आगे करवाकर 20 सेकेंड के अंदर करीब 9 डंडे मारे।

पीटाई करने के बाद बेटे से मां के पैर पकड़वाए और माफी भी मंगवाई। घटना 19 अगस्त की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जिसे जत्थेदार गुरजीत सिंह गरजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

निहंगों ने पिटाई के बाद बेटे से मां के पैर पकड़वाए और माफी मंगवाई।

निहंगों ने पिटाई के बाद बेटे से मां के पैर पकड़वाए और माफी मंगवाई।

पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… 55 सेकंड की वीडियो में दिखाई देता है कि एक निहंग व्यक्ति के हाथों पर 20 सेकेंड के अंदर 8 से 9 डंडे मारता है, जिस दौरान वह कांपता हुआ दिखाई देता है और निहंग बोलते हैं…तेरी आवाज नहीं आनी चाहिए…

इसके आगे निहंग कहता है कि इसकी मां की पीठ पर नील पड़े हुए हैं, शरीर पर अन्य जगह भी निशान हैं, जो हम दिखा नहीं सकते। इसी दौरान मां बोलती है- इसने मुझे आपके जाने के बाद मारना है। तो एक निहंग बोलता है- माता मारने का अभी सवाल पैदा नहीं होगा।

इसके बाद व्यक्ति को नीचे बैठाकर माफी मंगवाते हैं। निहंग बोलते हैं, माफी मांग। जिसके बाद माता अपने बेटे से कहती है, अब मुझे मत मारना। इसी दौरान एक निहंग बोलता है, इसको लेटाओ। साथ ही पूछते हैं, अब मारेगा? तो व्यक्ति कहता है, नहीं।

वीडियो में निहंग ने महिला की पीट पर बने मारपीट के निशान दिखाए।

वीडियो में निहंग ने महिला की पीट पर बने मारपीट के निशान दिखाए।

मां ने बेटी को बताई थी आपबीती मामला होशियारपुर जिले में टांडा के पास स्थित गांव जांझा का है। हालांकि महिला और उसके बेटे का नाम सामने नहीं आया है। निहंग दिलदार सिंह के अनुसार, महिला ने अपनी शादीशुदा बेटी को बताया था कि उसका बेटा नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है। इसके बाद बेटी ने इसकी जानकारी निहंगों को दी। जानकारी मिलने पर चार निहंगों की टीम महिला के घर पहुंची।

निहंग दिलदार सिंह ने कहा कि इससे पहले महिला ने बेटे के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसने अपनी बेटी को पूरी कहानी बताई, तो हमें जानकारी मिली। व्यक्ति अनमैरिड है। उसके पिता की 4 साल पहले मौत हो चुकी है।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

निहंगों ने युवक को 7 सेकेंड में 6 थप्पड़ मारे: बठिंडा में माफी मंगवाकर पीटा; निहंग बोला- महिला से रिलेशन, अब शादी नहीं कर रहा

बठिंडा के तलवंडी साबो में दो निहंगों द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। 18 सेकेंड के वीडियो में युवक पहले निहंगों के बारे में गलत बातें कहने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगता है। इसके बाद दोनों निहंग करीब 7 सेकेंड में उसके गर्दन और चेहरे पर 6 थप्पड़ मार देते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *