Jalandhar Murder Case | Son And Daughter-in-law Kill Father Over Money


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा।

जालंधर में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटा रात के सयम पत्नी और एक साथी के साथ घर पहुंचा, जहां उसने पिता से पैसे मांगे। जब पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो बेटा झगड़ा करने लगा।

.

विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पिता के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह चोट लगने ही जमीन पर गिर पड़ा और फिर उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमरे के अंदर फर्स पर फैला मिला खून।

कमरे के अंदर फर्स पर फैला मिला खून।

लव मैरिज करने पर बेटे को घर से निकाला

जानकारी के अनुसार, घटना हरगोबिंद नगर की है। मृतक की पहचान दलजीत सिंह के नाम से हुई, जो फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। दलजीत सिंह के बेटे सुखपाल सिंह ने रूही के साथ लव मैरिज की थी। लेकिन पिता दलजीत सिंह इस शादी के खिलाफ थे।

शादी के बाद उन्होंने बेटे को घर से निकाल दिया था। इसके बाद सुखपाल पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहने लगा। सुखपाल पहले दुबई में रह चुका है और कुछ समय पहले वापस लौटा था।

रात में पिता से पैसे मांगने पहुंचा

इन दिनों उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर पिता से पैसे मांगता था, लेकिन दलजीत सिंह पैसे देने से इनकार कर देते थे। 29 अगस्त की रात सुखपाल अपनी पत्नी रूही और एक दोस्त के साथ पिता के घर पहुंचा।

यहां पर उसने पिता से पैसों की मांग की। मना करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने दलजीत सिंह के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलते ही थाना नंबर-8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने धारा 103 और 103(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या:फिरोजपुर में दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे थे, कार में आए हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग की

फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कार में आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग। इसमें आप नेता का दोस्त भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *