पलवल में बुजुर्ग का शव खेत में मिला:बेटा बोला- हत्या के बाद फेंका शव, सिर पर भारी वस्तु से वार किया




पलवल जिले के मनकाकी गांव में 59 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव हुडिथल-मनकाकी मार्ग पर स्थित एक खेत में मिला है। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक दीन मोहम्मद के बेटे तारीफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता 29 अगस्त की शाम करीब सवा 6 बजे किसी व्यक्ति के फोन करने पर हुडिथल गांव गए थे। तारीफ के अनुसार, उनके पिता को आखिरी बार हुडिथल गांव में एक बैठक में कुछ लोगों के साथ देखा गया था। सिर पर किसी भारी वस्तु से किया वार शनिवार रात को दीन मोहम्मद घर नहीं लौटे। रविवार सुबह तारीफ को सूचना मिली कि हुडिथल-मनकाकी मार्ग पर एक खेत में उनके पिता का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर तारीफ ने देखा कि उनके पिता के सिर पर किसी भारी वस्तु या हथियार से वार किया गया था। अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत तारीफ ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हथीन थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक दीन मोहम्मद के बेटे तारीफ की शिकायत पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *