जयपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

जयपुर पुलिस ने लूट मामले में फरार बदमाश को शनिवार रात अरेस्ट किया है। बदमाशों ने बुकिंग के बहाने बुलाकर बाइक राइडर को लूटा था। डंडे से जमकर बदमाश टैक्सी बाइक व मोबाइल छीन ले गए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के साथ फरार साथी बदमाश की तलाश कर रही है।
डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- लूट मामले में बदमाश विनोद कुमार मीणा (24) निवासी काशीपुरा कोटखावदा को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले में फरार साथी बदमाश रोहित मीणा की तलाश में दबिश दे रही है। पूछताछ में लूटा गया मोबाइल आरोपी रोहित मीणा के पास होना सामने आया है। एसीपी (चाकसू) भवानी सिंह के नेतृत्व में एसएचओ (चाकसू) राजेश गौतम की टीम ने CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज के आधार पर फरार लुटेरों की तलाश शुरू की। एएसआई राजाराज और कॉन्स्टेबल लालाराम व विमला ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात दबिश देकर आरोपी विनोद कुमार मीणा को पकड़ा है।
मारपीट कर लूटा शिवदासपुरा थाने में 8 मई को विनोद चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रात करीब 10:30 बजे उसके पास बुकिंग आई। कस्टमर की लोकेशन पर वह बाइक लेकर बीलवा पहुंचा। वहां मिले दो लड़कों के राइड बुक करने की पूछकर ओटीपी मांगा। इस दारान एक लड़के ने नीचे से डंडा उठाकर हाथ-सिर पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर चोटिल कर बाइक राइडर विनोद की जेब में रखे 2100 रुपए व मोबाइल छीन लिया। उसके बाद उसकी बाइक भी लूटकर दोनों बदमाश फरार हो गए थे।

