Headlines

नवादा जेल में इनर व्हील क्लब ने लगाए 251 पौधे:फलदार-औषधीय पेड़ों से कैदियों को मिलेगा लाभ; ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच पौधारोपण




नवादा में इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए नवादा जेल परिसर में 251 पौधे लगाए। इनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधे शामिल हैं। क्लब के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ भविष्य में जेल में रहने वाले कैदियों को पौधों से मिलने वाले लाभ उपलब्ध कराना है। पौधारोपण कार्यक्रम से पहले जेल परिसर में पूजा-आरती की गई। इसके बाद जेल के डॉ. राजेश कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी सदस्यों ने हाथ में पौधे लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और इसके बाद पौधारोपण शुरू किया। ‘पेड़ धरती को सुंदरता और स्वच्छता देते हैं’ क्लब की अध्यक्ष रेखा रानी ने कहा कि उनकी टीम को पौधे लगाकर खुशी और संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण के लिए योगदान देने का एहसास होता है और पेड़-पौधे धरती को सुंदरता, ठंडक और स्वच्छता देते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पक्षियों और जानवरों को आश्रय देने के साथ स्वस्थ वातावरण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जेलर ने पहल की सराहना की जेलर नीतीश कुमार ने इनर व्हील क्लब की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों से भविष्य में फल-फूल के साथ औषधीय लाभ भी मिलेगा। पेड़ों को भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि ये धरती को हरा-भरा और खुशहाल बनाए रखने में मदद करते हैं। ‘भविष्य में कैदियों को मिलेगा फल और औषधियों का लाभ’ क्लब की सचिव पुष्पा कुमारी ने बताया कि जेल परिसर में पौधे लगाने का मुख्य उद्देश्य भविष्य में कैदियों को अधिक से अधिक फल और औषधीय पौधों का लाभ उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में अध्यक्ष रेखा रानी, सचिव पुष्पा कुमारी, सावित्री बरनवाल समेत क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *