Headlines

जींस की जेब से मिली 18.08 ग्राम स्मैक:शिवपुरी में बुलेरो से बेचने की फिराक में घूम रहा था युवक, 10.60 लाख का माल जब्त




शिवपुरी के कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक बेचने की कोशिश करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने एक बुलेरो वाहन भी जब्त किया है। स्मैक और वाहन की कुल कीमत करीब 10 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। ग्रीन व्यू होटल के सामने खड़ा था आरोपी कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 29 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बुलेरो से ग्रीन व्यू होटल के सामने कच्चे रास्ते पर स्मैक बेचने के इरादे से खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां बुलेरो क्रमांक एमपी33-सी-9169 खड़ी मिली। वाहन में एक युवक बैठा था। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को वाहन से नीचे उतारा। पूछताछ में उसने अपना नाम महेश गुर्जर (25), पुत्र जगदीश गुर्जर, निवासी छिरारी, करैरा, शिवपुरी बताया। जींस की जेब से मिली 18.08 ग्राम स्मैक पुलिस ने युवक की तलाशी ली। उसकी जींस की दायीं जेब से पारदर्शी पन्नी मिली। इसमें 18.08 ग्राम स्मैक थी। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए है। इसके बाद पुलिस ने स्मैक और बुलेरो जब्त कर महेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 670/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से स्मैक के स्रोत और सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *