![]()
झालावाड़ विकास मंच की बैठक रविवार को कश्यप कृषि फार्म हाउस, पंचमुखी बालाजी के पीछे संपन्न हुई। इस बैठक में मंच की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और शहर व जिले के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिलाध्यक्ष सुहास शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में इतिहासकार ललित शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता बनवारीलाल शर्मा और कन्हैयालाल कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। राधेश्याम बैरागी और संदीप भाटिया को उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार सेन को सचिव, सत्यनारायण सुमन को स्वागत समिति अध्यक्ष, कृष्ण चंद श्रीवास्तव और सत्य प्रकाश शर्मा को जिला महामंत्री, भेरूलाल सुमन को कोषाध्यक्ष तथा शोएब खान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजेश वर्मा सहित भूपेंद्र नामदेव, सुरेंद्र सुमन, अमिष अग्रवाल और सचिन गुर्जर को सदस्य बनाया गया। बैठक में झालावाड़ के विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी अहम फैसले हुए। मंच की ओर से गगरोंन और राड़ी के बालाजी रोड पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी मंच के सदस्य अगले तीन वर्षों तक निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, खंडिया से वृंदावन गांव तक नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर लगे पौधों को पूरे वर्ष पानी उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। मंच ने झालावाड़ से श्रीगंगानगर के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन को पूरे सप्ताह संचालित करने की मांग उठाई। इस संबंध में रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रेन के नियमित संचालन से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। मंच के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। बैठक की जानकारी झालावाड़ विकास मंच के मीडिया प्रभारी शोएब खान ने दी।
Source link
झालावाड़ विकास मंच ने कार्यकारिणी का विस्तार किया:बैठक में साप्ताहिक ट्रेन और पौधारोपण पर भी चर्चा हुई
