![]()
देवास के मक्सी रोड पर रविवार शाम पिकअप और कार की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें पिकअप सवार तीन और कार सवार दो लोग शामिल हैं। सभी घायलों को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, नागदा जंक्शन निवासी बद्रीलाल चौहान (35) अपने साले के बेटे तुषार रामेश्वर सिसोदिया (21) और भांजे रोहित रमेश सिन्हा (21) के साथ पिकअप से मंदसौर से भोपाल जा रहे थे। मक्सी रोड पर उनकी पिकअप की कार से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। पैसों के लेन देन के लिए निकले थे
कार में देवास निवासी अंकित महेश पांचाल (22) और दिनेश रमेश पांचाल (30) सवार थे। परिजनों के अनुसार, अंकित इंदौर में लैपटॉप का काम करता है। दोनों शाम करीब 6 बजे किसी से पैसे लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद नई आबादी क्षेत्र के कुछ युवक मदद के लिए पहुंचे। शिवा कहार सहित युवकों ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
मक्सी बायपास पर पिकअप-कार की भिड़ंत, 5 घायल:हादसे के बाद सड़क किनारे पानी में उतरी कार, शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला
