Headlines

प्रतापगढ़ में दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत:तीन घायल; पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सभा से लौट रहे थे तीनों भाई




प्रतापगढ़ के धरियावद रोड पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बड़ी बंबोरी वेयर हाउस के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। एक भाई की मौत, दो घायल एक मृतक की पहचान खतौड़ी गांव निवासी अनिल (25) पुत्र सूरजनाथ के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में बादल (19) और कुलदीप (20) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अनिल और बादल सगे भाई हैं, जबकि कुलदीप उनके चाचा का बेटा है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। पूर्व सीएम की सभा में शामिल होकर लौट रहे थे परिजनों ने बताया-अनिल, बादल और कुलदीप देवाक माता में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। वापस आते समय बड़ी बंबोरी वेयर हाउस के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक साल पहले अनिल की हुई थी शादी हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। उनका परिवार कृषि कार्य पर निर्भर है। अनिल अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। घायल बादल और कुलदीप का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। देवगढ़ थाना अधिकारी कानाराम और एएसआई मनोहरलाल मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने घटना के कारणों और दूसरे बाइक सवारों की पहचान के लिए पड़ताल शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर डॉक्टर नितिन सुथार भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों के इलाज में जुट गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *