![]()
धार में रक्षाबंधन मनाकर पीथमपुर लौट रही 20 वर्षीय अल्का का पर्स रविवार शाम धार बस स्टैंड पर गिर गया। पर्स में करीब डेढ़ तोला सोने से बनी झुमकियां, 400 से 500 रुपए नकद और घर की चाबी थी। झुमकियों की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। पर्स नहीं मिलने पर म
.
अल्का पिता मोहन, निवासी चलनी और हाल मुकाम पीथमपुर, धार से पीथमपुर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची थी। वह अमझेरा वाली बस से उतरकर पीथमपुर जाने वाली बस में बैठने जा रही थी। इसी दौरान उसका पर्स कहीं गिर गया। कुछ देर बाद पर्स गायब होने का पता चला तो उसने बस स्टैंड और आसपास काफी तलाश की, लेकिन पर्स नहीं मिला।
खुद की कमाई से खरीदी थी झुमकी अल्का के मुताबिक, सोने की झुमकियां उसने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी थीं। जरूरत के चलते उसने उन्हें गिरवी रखा था और करीब दो-तीन दिन पहले ही छुड़वाया था।
पर्स नहीं मिलने पर अल्का कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने तत्काल पुलिस टीम गठित की। टीम ने महिला से बस स्टैंड पर उसके आने-जाने वाले स्थानों की जानकारी ली और आसपास लगे करीब एक दर्जन CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
CCTV फुटेज से पुलिस ने महिला की आवाजाही वाले स्थान चिन्हित किए। इसके बाद इन्हीं जगहों पर पर्स की तलाश शुरू की गई। महिला कुछ स्थानों को ठीक से याद नहीं कर पा रही थी। ऐसे में पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर उसकी आवाजाही की कड़ी जोड़ते हुए तलाश की।
पर्स में सभी गहने और रुपए सुरक्षित मिले CCTV से मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश की। रात में पर्स जमीन पर मिला। उसमें करीब 2 लाख रुपए कीमत की सोने की झुमकियां, नकदी और घर की चाबी सुरक्षित थी।
पर्स मिलने के बाद अल्का ने राहत की सांस ली और कोतवाली पुलिस का आभार जताया। उसने कहा कि पर्स मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ चुकी थी, लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर तत्काल तलाश शुरू की और उसका सामान वापस मिल गया।
