Headlines

बिलासपुर में शराब भट्ठी में चाकू मारकर युवक की हत्या:1 नाबालिग सहित दो गिरफ्तार, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस




बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी में शराब भट्ठी पर मामूली विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे हरदीकला शराब भट्ठी में हुई। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजा मनहर को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। धक्का-मुक्की के बाद पेट में चाकू से वार पुलिस के अनुसार, राकेश प्रजापति शराब खरीदने हरदीकला शराब भट्ठी पहुंचा था। वहां धक्का-मुक्की को लेकर दो अन्य युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने राकेश के पेट में चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। राकेश के दोस्त जितेंद्र साहू ने घर पहुंचकर उसके बड़े भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। CCTV और तकनीकी साक्ष्य से खुला मामला घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस और SCCU की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की पहचान की। राजा मनहर ने कबूला अपराध पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, राजा मनहर ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। उसके खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में नाबालिग के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *