![]()
मोहाली के खरड़ मेन बाजार में रविवार तड़के चोरों ने जीत आटा चक्की के सामने खड़ी एक कार पर हाथ साफ कर दिया। महज कुछ ही मिनटों में कार का लॉक तोड़ा और उसे रिवर्स गियर में ही तेज रफ्तार से बाजार से भगा ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार मालिक हरिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जानिए- कैसे शातिर चोरों ने की वारदात जानकारी के अनुसार, कार मालिक हरिंदर सिंह ने अपनी कार (नंबर: CH04C-2345) को हमेशा की तरह जीत आटा चक्की के सामने पार्क किया था। रविवार सुबह करीब 3:12 बजे स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक बाजार में दाखिल हुए। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक आरोपी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि उसका दूसरा साथी कार की तरफ बढ़ा और कुछ ही मिनटों में कार को स्टार्ट कर लिया।कार स्टार्ट करने के बाद आरोपी ने उसे सीधे मोड़ने के बजाय रिवर्स गियर में ही डाला और तेज रफ्तार से पीछे की तरफ भगाते हुए बाजार से बाहर निकाल ले गया। मोटरसाइकिल सवार उसका साथी भी तुरंत उसके पीछे-पीछे मौके से फरार हो गया। सुबह जब हरिंदर सिंह ने कार को अपनी जगह पर नहीं पाया, तब उन्हें चोरी का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सूचना पर खरड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जीत आटा चक्की और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों के चेहरे और मोटरसाइकिल के नंबर को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाने के लिए इलाके के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है ताकि कार को जल्द बरामद किया जा सके।
Source link
खरड़ मेन बाजार से बाइक सवार युवकों ने चुराई कार:रिवर्स गियर में दौड़कर ले गए कार , पूरी वारदात CCTV में कैद
