![]()
भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित श्री अग्रसेन समाज समिति इस बार महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकालेगी। तैयारियों को लेकर हुई बैठक में आमंत्रण पोस्टर का विमोचन किया गया। इसमें समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। 10 अक्टूबर को शाम 5 बजे निकलेगी शोभायात्रा युवा मंडल अध्यक्ष अमित मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा 10 अक्टूबर, शनिवार को शाम 5 बजे मिनाल गेट नंबर-2 से रवाना होगी। यह मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट से होते हुए मिनाल पार्किंग परिसर पहुंचेगी। यहां सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और प्रसादी वितरण होगा। पोस्टर का हुआ विमोचन पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में वरिष्ठ टीम अध्यक्ष आर.के. गुप्ता, युवा मंडल अध्यक्ष अमित मित्तल, महिला मंडल अध्यक्ष राजश्री अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि मनोज अग्रवाल मौजूद रहे। बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों और आयोजन को भव्य बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। समिति ने समाजजनों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।
Source link
भोपाल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा:10 अक्टूबर को मिनाल गेट-2 से शाम 5 बजे होगी शुरुआत; पोस्टर का हुआ विमोचन
