Headlines

महेंद्रगढ़ में 7 मंजिला पक्षी घर का उद्घाटन:दरबार सियारामदास धाम के बाबा रामदेव ने किया, 18 हजार पक्षियों को मिलेगा आश्रय




महेंद्रगढ़ में 7 मंजिला ‘श्रीराम शांति पक्षी घर’ का उद्घाटन किया गया है। यह पक्षी घर दोहान नदी क्षेत्र में मौदाश्रम महादेव मंदिर के मुख्य द्वार के सामने स्थित है। रविवार को दरबार सियारामदास धाम, मलराना चौड़, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान) के बाबा रामदेव ने इसका उद्घाटन किया। इस पक्षी घर का निर्माण स्वर्गीय श्रीराम दीवान और श्रीमती शांति देवी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा करवाया गया है। इसमें करीब 18 हजार पक्षियों के लिए आश्रय, दाना और पानी की व्यवस्था की गई है। यह पहल जीवदया और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देती है। हर मौसम में पक्षियों के लिए सुरक्षित ठिकाना स्वर्गीय श्रीराम दीवान और श्रीमती शांति देवी के परिवार के सदस्य डॉ. सुकेश दीवान ने अपने पूर्वजों की स्मृति में यह निर्माण करवाकर समाज के सामने एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिवार ने पूर्वजों की याद में सामान्य स्मारक बनाने के बजाय ऐसा स्थान तैयार किया है, जहां हजारों बेजुबान पक्षियों को सुरक्षित आसरा मिल सके। यह पहल तपती गर्मी, बारिश या सर्दी, हर मौसम में पक्षियों के लिए सुरक्षित ठिकाना और दाना-पानी उपलब्ध कराएगी। यह प्रकृति के प्रति मनुष्य की जिम्मेदारी का एहसास कराती है और पक्षियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया उद्घाटन अवसर पर बाबा रामदेव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपने पूर्वजों की यादगार में जीवों के लिए ऐसा निर्माण करवाना अत्यंत सराहनीय और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि यदि पूर्वजों की स्मृति किसी जीव के जीवन को सुरक्षित करने के काम आए तो इससे बड़ी सेवा और कोई नहीं हो सकती। उद्घाटन समारोह में बाबा रामदेव ने भजन एवं प्रवचन के माध्यम से जीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी प्रेमियों, श्रद्धालुओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर मोदाश्रम मंदिर प्रधान सुधीर दीवान, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी और महेशजी दीवान सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। इनके अलावा अमर सिंह सोनी, नरेश दीवान, राजेश दीवान, रवि तिवारी, रमेश वर्मा, प्रवीण दीवान, अतुल दीवान, दिनेश प्रधान, लक्ष्मीकांत शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजू सैनी, आनंद शर्मा, मुकेश लावणिया, सुरेश शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष और बच्चे भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *