Headlines

जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की ठगी:मोगा में 3 किल्ले जमीन का सौदा कर रकम ली, मुक्तसर के व्यक्ति पर केस दर्ज




जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में मोगा पुलिस ने श्री मुक्तसर साहिब निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई डीएसपी इन्वेस्टिगेशन मोगा की जांच के बाद की गई है।पुलिस को दी शिकायत में श्री मुक्तसर साहिब के गांव रूपाणा निवासी निशान सिंह ने बताया कि उसने गांव घल्लकलां में 3 किल्ले जमीन खरीदने के लिए गुरविंदर सिंह निवासी बरकंदी रोड, श्री मुक्तसर साहिब के साथ सौदा किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, गुरविंदर सिंह ने जमीन पर अपना मालिकाना हक बताते हुए उसके साथ सौदा-बयाना/इकरारनामा किया और जमीन खरीदने के लिए उससे 40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जब निशान सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री और अन्य कानूनी कार्रवाई के संबंध में बात की तो उसे मामले पर संदेह हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी निशान सिंह ने आरोप लगाया कि गुरविंदर सिंह ने जमीन के मालिकाना हक को लेकर गलत जानकारी देकर उसके साथ धोखाधड़ी और जालसाजी की तथा 40 लाख रुपये हड़प लिए।शिकायतकर्ता ने 18 जुलाई 2025 को पुलिस को शिकायत दी थी। मामले की जांच डीएसपी इन्वेस्टिगेशन मोगा की ओर से की गई। जांच के बाद पुलिस ने गुरविंदर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *