कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में भर्ती विमला। PGI चंडीगढ़ ने विमला को लौटाने के साथ मेडिकल नोट भी भेजा।
कुरुक्षेत्र में पति को सीने से प्राइवेट पार्ट तक काटने वाली आरोपी पत्नी को डॉक्टरों ने ही खतरनाक बताया है। PGI चंडीगढ़ में इलाज से इनकार करने के बाद उसे वापस LNJP लाया गया है।
.
यहां उसकी काउंसलिंग करने वाली मनोरोग विशेषज्ञ ने विमला की मानसिक स्थिति को देखते हुए किसी भी समय उसके हिंसक होने की आशंका जताई है। महिला के साथ रहने वाले स्टाफ को भी खतरा बताया।
अब सोमवार को मेडिकल बोर्ड बनाकर विमला की स्थिति पर आगे का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल विमला का उपचार हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन उपाध्याय और मनोरोग विशेषज्ञ की निगरानी में चल रहा है।
विमला की मेंटली कंडीशन और उसके व्यवहार को डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटर कर रही है।

डॉक्टर गुंजन उपाध्याय बोले- विमला को बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ भेजा था। लेकिन उसने वहां इलाज से इनकार कर दिया।
इलाज नहीं करवाना चाहती विमला- डॉ. बलराज
LNJP के आरएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि PGI ने मेडिकल नोट लिखकर भेजा है। इस नोट में विमला अपना इलाज PGI में नहीं करवाना चाहती, ये बात लिखी है। इसी वजह से उसे वापस LNJP भेजा गया है। PGI के मेडिकल नोट में विमला के हिंसक हो सकने की बात भी दर्ज है।
मनोरोग विशेषज्ञ के लौटने का इंतजार
PGI के मनोरोग विशेषज्ञ सोमवार को छुट्टी से लौटेंगे। इसके बाद एलएनजेपी प्रशासन विमला की स्थिति को लेकर मेडिकल बोर्ड बनाएगा। बोर्ड उसकी मानसिक स्थिति, हिंसक व्यवहार और आगे के उपचार की जरूरत पर विचार करेगा। उसके साथ रहने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है।

पुलिस को भी दी जाएगी डॉक्टरों की राय
मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के बाद विमला की मानसिक स्थिति के संबंध में पुलिस को सूचित किया जाएगा। इस पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल सोमवार को मेडिकल बोर्ड विमला की जांच करेगा। उसके बाद ही पुलिस कोई फैसला लेगी।
PGI से अगले ही दिन लौटी LNJP
विमला की मानसिक स्थिति को लेकर डॉक्टरों ने उसे गुरुवार को काउंसलिंग के लिए चंडीगढ़ PGI रेफर किया था। PGI में विशेषज्ञों ने उसकी काउंसलिंग की और मानसिक स्थिति की जांच की। इसके बाद शुक्रवार शाम उसे वापस लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।

जमीन पर पड़ा राजेश का शव। पास में पड़ा प्लास्टिक की बोरी और चाकू। विमला ने राजेश की किडनी, आंतें और लीवर का टुकड़ा इसी बोरी में भरा था।
आंतें, किडनी और लीवर बोरी में डाले
21 अगस्त को राजेश की हत्या के बाद पुलिस को उसकी आंतें, किडनी और लीवर का हिस्सा प्लास्टिक की बोरी में मिले थे। पुलिस ने इन अंगों को जांच के लिए पंचकूला की लैब भेज दिया। विमला ने इन अंगों को निकालने के लिए तीन चाकुओं का इस्तेमाल किया था।
एक को काली माता, दूसरी को आत्मा आने की बात कही
पुलिस के साथ-साथ डॉक्टर भी विमला के बयानों को सही नहीं मान रहे हैं, क्योंकि वह अलग-अलग समय पर अलग-अलग बातें बता रही है। विमला मानसिक रूप से स्थिर नहीं है। इससे पहले राजेश के मकान मालिक रिंकू की मां अमरो देवी ने बताया था कि 21 अगस्त को राजेश की हत्या के बाद विमला कह रही थी कि उसके अंदर काली मां आ गई थी। वहीं, LNJP अस्पताल में इलाज के दौरान उसने अपनी भाषा समझने वाली महिला से कहा कि राजेश उसका चचेरा भाई था और आत्मा ने उससे यह काम करवाया।

———————
यह भी पढ़ें- हत्यारोपी पत्नी बोली- सल्फास खाकर तड़प रहा था पति:इसलिए जिगर के टुकड़े का पेट चीरा; कुरुक्षेत्र में डॉक्टरों ने दिल निकालने वाली बात नकारी

कुरुक्षेत्र में पति को सीने से प्राइवेट पार्ट तक काटने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। राजेश की पत्नी विमला ने हत्या करने और उसके अंग निकालने की बात कबूल की है। हालांकि, ये बातें उसने LNJP अस्पताल में इलाज के दौरान अपनी भाषा समझने वाली एक महिला को मैथिली में बताईं। महिला ने बाद में ये बातें इलाज कर रहे डॉक्टरों को बताईं। पूरी खबर पढ़ें…
