Headlines

चोरी की बाइक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार:जांजगीर-चांपा के रामबांधा तालाब से चोरी हुई 40 हजार की मोटरसाइकिल बरामद




रक्षाबंधन पर्व के दौरान रामबांधा तालाब के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 हजार रुपए कीमत की पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की कोशिश कर रहा था। रक्षाबंधन पर खड़ी की थी बाइक पुलिस के अनुसार, ग्राम खिसोरा, थाना बलौदा निवासी रविंद्र कुमार देवांगन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर फरसवानी गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने रात करीब 9 से 10 बजे रामबांधा तालाब के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बेचने निकला था चोरी की बाइक जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तहसील रोड के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को बाइक समेत पकड़ लिया। आरोपी की पहचान देवव्रत मन्नेवार (31), निवासी सुखरी खुर्द, थाना उरगा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार पूछताछ में पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से पैशन प्लस बाइक क्रमांक CG 11 BS 9837 बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *