Headlines

नूरमहल में SBI बैंक के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी:कुछ देर पहले खड़ी करके गया था, लौटा तो गायब थी, सीसीटीवी से चोर की तलाश




जालंधर के नूरमहल में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नूरमहल की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा के बाहर से सामने आया है, जहां शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को सुबह करीब 11 बजे एक शातिर चोर ने दिन-दिहाड़े मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में तुरंत नूरमहल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नूरमहल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक और आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बैंक के अंदर जाते ही चोर ने मारी बाजी पुलिस को दी गई शिकायत में गांव सिधम मस्तड़ी के निवासी राकेश कुमार राणा पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह किसी काम से नूरमहल स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में आए थे। उन्होंने बाइक बैंक के बाहर मुख्य पार्किंग स्थल पर खड़ी की व अंदर चले गए। जब वह कुछ समय बाद काम निपटाकर बाहर लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब हो चुकी थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज से चोर को पकड़ने की मांग पीड़ित राकेश कुमार राणा ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि बैंक के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जाए, ताकि चोर की पहचान हो सके। उन्होंने पुलिस से चोर के खिलाफ सख्त कानूनी मामला दर्ज कर उनकी मोटरसाइकिल जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *