Headlines

करनाल में कहासुनी के बाद युवक पर जानलेवा हमाल:खेल के दौरान हुई कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद,इंस्टाग्राम पर मैसज कर बुलाकर, बाद में गंडासी व डंडों से पीटा




करनाल जिला में घरौंडा के गांव गुढ़ा गांव में 28 वर्षीय युवक का रास्ता रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि गांव में वॉलीबॉल खेलते समय हुई कहासुनी के बाद तीन युवकों ने उसका पीछा किया और मोटरसाइकिल के सामने बाइक अड़ाकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गंडासी के उलटे हिस्से और लकड़ी के डंडे से वार किए तथा जान से मारने की धमकी दी। युवक को पहले सीएचसी घरौंडा और बाद में करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वॉलीबॉल खेलते समय हुई थी कहासुनी
पुलिस को दिए बयान में गुढ़ा निवासी शिव चरण ने बताया कि वह 28 वर्ष का है और दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह तीन महीने पहले अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आया था। उसके पिता ओम प्रकाश का वर्ष 2019 में निधन हो चुका है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव में वॉलीबॉल खेलते समय उसकी कई बार कृष, साहिल और रोहित के साथ कहासुनी हो चुकी थी। करीब एक सप्ताह पहले भी खेल के दौरान उसके और इन युवकों के बीच गाली-गलौच हुई थी। उसका आरोप है कि कृष अक्सर उसे नीचा दिखाने की कोशिश करता था। कल शाम करीब 6 बजे शिव चरण को कृष स्कूल के पास गली में मिला। आरोप है कि कृष ने दोबारा डिपोर्ट करवाने में परिवार का हाथ होने की बात कही। शिकायतकर्ता ने उसे इस बात के लिए आदमी देने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। इंस्टाग्राम पर फोन आया, रास्ते में बाइक रोकी
बयान के अनुसार इसके बाद शिकायतकर्ता अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल डलवाने के लिए गुढ़ा गैस प्लांट की तरफ चला गया। शाम करीब 6:30 बजे वह वापस गांव की ओर आ रहा था। पुलिया से कुछ पहले साहिल ने इंस्टाग्राम पर उसे कॉल किया और कथित तौर पर पूछा कि वह कहां है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रजवाहे से पीछे है और गांव की ओर आ रहा है। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद रोहित मोटरसाइकिल चला रहा था, साहिल बीच में और कृष पीछे बैठा था। तीनों ने सामने से आकर शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक अड़ा दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि साहिल के हाथ में गंडासी थी और उसने गंडासी के उलटे हिस्से से उसके कंधे पर वार किया। रोहित ने लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर हमला किया, जबकि कृष ने लकड़ी के डंडे से उसकी बाईं बाजू पर वार किए। झगड़े के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की बात कही। शिव चरण के अनुसार कृष ने यह भी कहा कि कुछ दिन बाद उसका वीजा है और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना के बाद शिकायतकर्ता को इलाज के लिए सीएचसी घरौंडा ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने के बाद उसे करनाल के विर्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि हमले में उसकी बाईं बाजू में फ्रैक्चर हुआ है और सिर समेत शरीर पर कई चोटें आई हैं। उसने तीनों आरोपियों से भविष्य में भी खतरा बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। झगड़े की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल में घायल के ब्यान लेने के लिए पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घरौंडा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई राजकुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि कृष, साहिलऔर रोहित को नामजद किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *