Headlines

युवाओं को रोजगार देने की नहीं सरकार की मंशा:रोहतक में बोले सीजेपी नेता, न्यू एजुकेशन पॉलिसी से नहीं कोई फायदा




रोहतक में सीजेपी के ईस्ट कोर्डिनेटर अंकित भारद्वाज ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि युवाओं को रोजगार मिले। एचकेआरएन के तहत भी युवाओं का शोषण किया जा रहा है, जिसके कारण लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। अंकित भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की सरकार की बिल्कुल भी मंशा नहीं है। सरकार की नाकामी है कि हरियाणा के युवा एचपीएससी में पास नहीं हो पाते और यूपीएससी में टॉप करते हैं। हरियाणा की नौकरियों में बाहरी युवाओं को अधिक नौकरी मिलती है। जबकि हरियाणा के युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए। स्किल की तरफ युवाओं को देना होगा ध्यान
अंकित भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को स्किल की तरफ ध्यान देना चाहिए। अगर युवाओं में स्किल होगी तो नौकरी भी मिल जाएगी। केवल सरकारी नौकरी के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। क्योंकि सरकार युवाओं को आगे बढ़ाना ही नहीं चाहती। न्यू एजुकेशन पॉलिसी का कोई फायदा नहीं
अंकित भारद्वाज ने कहा कि सरकार न्यू एजुकेशन पॉलिसी लेकर आई, जो दो साल से चल रही है। लेकिन इस पॉलिसी का कोई फायदा नहीं हुआ। उसमें बदलाव की जरूरत है। शिक्षा व्यवस्था को ऐसा बनाना चाहिए, जिससे युवाओं को फायदा हो, लेकिन सरकार की पॉलिसी से युवा पढ़ाई से दूर हो रहे हैं। स्कूलों में शिक्षक के पद भी खाली पड़े
अंकित भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने कहां रोजगार दिए है। हरियाणा सरकार में भी पद खाली पड़े है, स्कूलों में शिक्षक तक नहीं है। अगर भर्ती होती तो बेरोजगारी का आंकड़ा नहीं बढ़ता। युवाओं के फायदे के लिए हर स्तर पर सीजेपी आंदोलन करेगी। जल्द ही क्या बोलती पब्लिक अभियान भी शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *