![]()
बुरहानपुर में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना असीर-खरगोन रोड पर धुलकोट पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम दवाटिया के पास कमल खेड़ा फाल्या में हुई, जब एक बबूल का पेड़ अचानक बाइक सवार दंपति और उनके बच्चों पर गिर गया। धुलकोट चौकी प्रभारी कमल मोरे ने बताया कि ग्राम भावसा निवासी पप्पू अपनी पत्नी पूजा, बेटी रूपाली और दो अन्य बच्चों के साथ अंबा परतकुंडिया जा रहे थे। कमल खेड़ा फाल्या के पास उनकी बाइक पर अचानक बबूल का पेड़ गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची की मौत, मां गंभीर घायल
हादसे में 6 वर्षीय रूपाली (पिता पप्पू) की मौके पर ही मौत हो गई। रूपाली की मां पूजा भी गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि पप्पू और उनके दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source link
बाइक सवार परिवार पर गिरा बबूल का पेड़:बुरहानपुर में 6 वर्षीय बच्ची की मौत; मां गंभीर घायल, पिता-दो बच्चों को मामूली चोटें
