Headlines

जयपुर में भाजपा ने पूर्व-मेयर कुसुम यादव का टिकट काटा:ज्योति खंडेलवाल को मैदान में उतारा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी लड़ रहे पार्षद का चुनाव




बीजेपी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि बीजेपी ने जयपुर शहर के उम्मीदवारों को फोन करना शुरू कर दिया है। जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 से प्रत्याशी बनाया है। ज्योति खंडेलवाल ने कहा- पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी। वार्ड की जनता के साथ मिलकर वार्ड का समग्र विकास करूंगी। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल को वार्ड 121 से उम्मीदवार बनाया है। नगर निगम के पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत को वार्ड 89 से प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 12 से निवर्तमान पार्षद रश्मि सैनी के पति राजेंद्र करोड़ीया (सैनी) को उम्मीदवार बनाया है। खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *