Headlines

करनाल नहर की झाल में फंसा मिला युवक का शव:यमुनानगर से लापता युवक के नहर में छलांग लगाने की बात सामने आई, चार-पांच दिन बाद शव इंद्री पहुंचा




करनाल के इंद्री में पश्चिमी यमुना नहर की झाल में सोमवार को एक युवक का शव फंसा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने रस्सियों की मदद से शव को झाल से बाहर निकाला। युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के अनुसार, यमुनानगर का एक युवक चार-पांच दिन से लापता था और उसके नहर में छलांग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रात दो बजे परिवार ने गोताखोर को दी थी सूचना
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे यमुनानगर के एक परिवार की उनके पास कॉल आई थी। परिवार ने बताया कि उनका युवक घर से लापता है और पता चला है कि उसने चार-पांच दिन पहले नहर में छलांग लगा दी थी। परिवार ने बताया था कि युवक का शव नहर के पानी के बहाव के साथ इंद्री की तरफ आ रहा है।
प्रगट सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की टीम रात करीब साढ़े तीन बजे करनाल पहुंच गई थी। उनका प्रयास था कि शव करनाल में ही नहर से बाहर निकाला जा सके। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब शव करनाल नहीं पहुंचा तो इंद्री की झाल पर जाकर जांच की गई। वहां पता चला कि शव झाल में ही फंसा हुआ है। रस्सियों की मदद से निकाला शव
इसके बाद गोताखोरों ने मौके पर शव को बाहर निकालने का काम शुरू किया। रस्सियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को झाल से बाहर निकाल लिया गया। प्रगट सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यमुनानगर से परिवार के पहुंचने के बाद ही शव की शिनाख्त हो सकेगी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि नहर से युवक का शव मिला है। इसकी पहचान यमुनानगर से आने वाले परिवार के सदस्य करेंगे। यदि शव यमुनानगर के लापता युवक का हुआ तो पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यदि शव किसी अन्य व्यक्ति का हुआ तो उसे पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *