![]()
झांसी में आज मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले रविवार को झांसी में आसमान साफ रहा और बारिश नहीं हुई। दिन में धूप निकलने से उमस एक बार फिर बढ़ गई। हालांकि, रात होते-होते मौसम में ठंडक महसूस हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब बारिश का दौर कुछ थमा है। बारिश रुकने के बाद दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि, सोमवार को गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली की संभावना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। गरज-चमक शुरू होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
Source link
झांसी में आज बिजली गिरने का यलो अलर्ट:31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा टेम्परेचर, बारिश के आसार कम
