![]()
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल (PUCSC) चुनाव से एक दिन पहले रविवार को छात्र राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने चुनाव में गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों संगठनों के साथ आने से PU छात्रसंघ चुनाव का मुकाबला और रोचक हो गया है। गठबंधन के बाद SOI अब अपने समर्थकों और वोट बैंक को ABVP के पक्ष में लामबंद करेगा। अध्यक्ष पद पर SOI का प्रत्याशी नहीं SOI इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं है। संगठन ने अध्यक्ष पद के लिए प्रणव को मैदान में उतारा था। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनकी पात्रता को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। SOI ने नामांकन रद्द किए जाने का विरोध किया था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने DSW कार्यालय और गेट नंबर-2 पर प्रदर्शन भी किया था। नामांकन रद्द होने के बाद गठबंधन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद SOI ने ABVP के साथ गठबंधन किया है। अब संगठन अपने समर्थकों से ABVP के पक्ष में मतदान की अपील करेगा। चुनाव से ठीक पहले हुए इस गठबंधन को ABVP के लिए अहम माना जा रहा है। इससे ABVP को SOI के समर्थन और उसके वोट बैंक का फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं, ABVP और SOI के साथ आने से दूसरे छात्र संगठनों के सामने भी नई चुनौती खड़ी हो गई है। अब चुनाव में वोटों के बंटवारे और ध्रुवीकरण का असर नतीजों पर देखने को मिलेगा।
Source link
PU छात्रसंघ चुनाव से पहले ABVP-SOI गठबंधन:चुनाव से एक दिन पहले बदले समीकरण, अध्यक्ष पद से SOI प्रत्याशी का नामांकन रद्द
