Headlines

मयंक अग्रवाल डरहम के लिए आखिरी चार मैच खेलेंगे:बेडिंघम की जगह टीम में शामिल, 4 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं




मयंक अग्रवाल ने काउंटी चैंपियनशिप खेलने जा रहे हैं। उन्होंने डरहम के साथ एग्रीमेंट किया है। वे सीजन के अंतिम चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मयंक पिछले 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 12 से 14 मार्च तक बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अग्रवाल ने भारत के लिए लाल गेंद के फॉर्मेट में 21 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दोहरा शतक है, जबकि उन्होंने 5 वनडे भी खेले हैं। मयंक पिछले साल IPL फाइनल में जीतने वाली RCB की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा थे। वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं। मयंक ने पिछले साल यॉर्कशायर से शतक लगाया था मयंक ने पिछले साल यॉर्कशायर के साथ अपना पहला काउंटी करार किया था। उन्होंने तीन मैच खेले थे। पहली तीन पारियों में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद अग्रवाल ने अपने आखिरी मैच में 175 रन बनाए थे। यह मैच उनकी मौजूदा टीम डरहम के खिलाफ था। कोच ने कहा- टीम को इंटरनेशनल बैटर की जरूरत थी डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने कहा, ‘हम अपने काउंटी चैंपियनशिप अभियान के दौरान मयंक के जुड़ने से खुश हैं।’ उन्होंने कहा, ‘डेविड बेडिंगहम के इंटरनेशनल लाल गेंद वाले सीजन के लिए साउथ अफ्रीका लौटने के बाद हमारे लिए जरूरी था कि हम सीजन के बाकी हिस्से के लिए किसी उच्च स्तर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को टीम में शामिल करें।’ कैंपबेल ने कहा, ‘मयंक बहुत प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है। हम चाहते हैं कि वह डरहम के लिए योगदान दें, क्योंकि हम काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन वन में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *