Headlines

अजनाला में डॉ. रतन सिंह अजनाला का बड़ा दावा:बोले- अकाली दल और भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे, एक उम्मीदवार उतरेगा




अजनाला में शिरोमणि अकाली दल पुनर्जीवित के कोऑर्डिनेटर डॉ. रतन सिंह अजनाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में नए गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके पीछे भाजपा का बोर्ड दिखाई दिया। इसके बाद अकाली दल पुनर्जीवित और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। डॉ. रतन सिंह अजनाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट रूप से कहा कि अकाली दल और भाजपा आगामी चुनाव मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने हलका अजनाला का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर ज्ञानी सिंह का आभार भी जताया।पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए डॉ. अजनाला ने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों में राज्य को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने नशे की समस्या को पंजाब के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया। रतन सिंह ने पिछली सरकार पर साधा निशाना डॉ. रतन सिंह ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब से नशा खत्म करने का वादा किया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी नशे को समाप्त करने का दावा किया, लेकिन आज भी राज्य में नशे की समस्या गंभीर बनी हुई है। डॉ. अजनाला ने कहा कि अजनाला हलके से अकाली दल की ओर से केवल एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जनता मौजूदा सरकारों के कामकाज पर खुलकर अपनी राय रख सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *