Headlines

हिसार में 2 जगहों पर चलीं गोलियां:दो बाइकों पर आए थे 4 युवक; महिला बोली- फायरिंग और ईंटें बरसाई




हिसार में सोमवार रात 4 जगहों पर गोलियां चलने से पूरा इलाका दहशत में आ गया। दरअसल 12 क्वार्टर की गली नंबर-9 और पड़ाव चौक पर शीतला माता मंदिर गली में गोलियां चलीं। वहीं रात 10 बजे के आसपास सुर्य नगर और भारत नगर में भी गोलियां चली हैं, जिसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। इससे आसपास के लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि रंजिशन यह गोलियां चलाई गई हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि गोलियां चलने के बाद डायल 112 को फोन किया मगर फोन नहीं उठाया गया। वहीं लोगों ने कहा कि बदमाश गोलियां चलाकर बड़ी आराम से निकल गए। वहीं सूचना मिलने पर बारह क्वार्टर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। राकेश कुमार का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार घर में बैठा था, अचानक चली गोलियां वहीं, 12 क्वार्टर निवासी कविता ने बताया कि हम घर पर बैठे थे और दो बाइक पर चार युवक आए और उन्होंने फायर किए और घर पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी युवकों ने उनके घर पर ईंट फेंके थे। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले हुई फायरिंग में उसके बेटे का नाम घसीटा जा रहा है, पुलिस उसे पकड़कर ले गई है। जबकि बेटा कोर्ट में बाइक के कागज बनवाने जा रहा था और उसने एक युवक को लिफ्ट दी थी, जिसने गोली चला दी। इस घटना में मेरे बेटे का कोई कसूर नहीं था, पुलिस ने उसे पकड़ लिया मगर असली आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर कार्रवाई करती तो आज हमला नहीं होता। वहीं करीब 7:15 बजे हिसार के पड़ाव चौक में भी एक घर के बाहर फायरिंग हुई। मकान मालिक सुनील ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे विनय के साथ झगड़ा हुआ था करीब एक सप्ताह पहले हुई फायरिंग में उसका बेटा शामिल था। इसी रंजिश जिसके चलते उसके घर के बाहर भी फायरिंग की गई है। उसका बेटा विनय फिलहाल अभी जेल में है। उसके बेटे पर भी दो-तीन केस दर्ज हैं। मेरी पत्नी सुनीता ने पुलिस को शिकायत दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *