![]()
पलवल के शोलाका रेलवे स्टेशन के पास एक 25 वर्षीय कर्मचारी की रेलवे पोल से गिरकर मौत हो गई। आरोप है कि यह हादसा सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण हुआ। जीआरपी पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कंपनी के जनरल मैनेजर, सुपरवाइजर और ठेकेदार सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी अमरीष कमल के रूप में हुई है। वह पिछले एक साल से एसकेएस कंपनी में ठेके पर रेलवे में काम कर रहा था। यह घटना 26 जून को हुई, जब अमरीष शोलाका रेलवे स्टेशन के पास तीसरी और चौथी रेल लाइन के ब्लॉक के दौरान एक पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। भाई के कंपनी ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र पाल ने जीआरपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कंपनी के ठेकेदार सत्येन्द्र, साथी संजीव और मैनेजर योगेश यादव ने अमरीष को सही सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे। सुरक्षा मानकों में की गई इसी लापरवाही के कारण अमरीष पोल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मथुरा के अस्पताल में कराया गया था भर्ती हादसे के तुरंत बाद घायल अमरीष को मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वीरवार शाम को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सुरेंद्र पाल की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source link
पलवल में रेलवे पोल से गिरकर कर्मचारी की मौत:काम के दौरान हुआ हादसा; सुपरवाइजर समेत 5 पर केस दर्ज
