पंजाब में 27 अगस्त को बसों की हड़ताल टली:सरकार से पीआरटीसी कर्मियों की बैठक सफल; राखी के त्योहार को देखते हुए फैसला




पंजाब में कल 27 अगस्त को बसों की हड़ताल नहीं होगी। यह फैसला पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने बताया कि बैठक काफी अच्छी रही। कई मुद्दों पर सहमति बन गई है। अब 6 सितंबर को दोबारा बैठक होगी। ऐसे में रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए यूनियन ने 27 अगस्त को हड़ताल पर नहीं जाने का फैसला लिया है। यह खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *