![]()
जालंधर पुलिस के थाना रामामंडी पुलिस ने नशा तस्करों पर रेड कर 4 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में चलाए गए CASO (सर्च ऑपरेशन) के दौरान गिरफ्तार तस्तरों के कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन और 2 एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना रामामंडी के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की देखरेख में एसआई सुखदेव सिंह की टीम ने बेअंत नगर, चुगिट्टी और आसपास के मोहल्लों में नाकेबंदी व सर्च ऑपरेशन चलाया था।
इस दौरान पुलिस ने पहली कार्रवाई में नरेश कुमार उर्फ नैशा और गुरजीत सिंह को 7 ग्राम हेरोइन और एक्टिवा (PB08-EY-8616) के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में अरुण कुमार और संचित दुग्गल उर्फ जानू को 6 ग्राम हेरोइन व एक्टिवा (PB08-CM-9634) के साथ काबू किया गया। कोर्ट में पेश पर रिमांड लेकर करेंगे पूछताछ थाना रामामंडी के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि नशा आपूर्ति की इस श्रृंखला (नेक्सस) से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Source link
जालंधर पुलिस ने 4 नशा तस्कर पकड़े:13 ग्राम हेरोइन और दो एक्टिवा, रामामंडी पुलिस ने चलाया CASO; कोर्ट में पेश कर लेंगे रिमांड
