Headlines

Jaipur Civic Issues Resolved | Om Thanvi Star Officer Jhotwara Sanganer


‘भास्कर समाधान’ आम जनता की आवाज बनकर नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। जयपुर शहर के कई क्षेत्रों—जैसे सांगानेर, झोटवाड़ा, चित्रकूट नगर, और इंदिरा गांधी नगर से जलभराव, टूटी सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों और कचरा प्रबंध

.

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

गड्ढों में पानी भरने से हो रहे हादसे जयपुर शहर के नींदड़ बैनाड़ रेलवे स्टेशन के पास से सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी रवि ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास रोड पर काफी सारे गड्ढे हैं। बारिश के दौरान उसमें पानी भरने के कारण सड़क पूरी तरह से ढक जाती है, जिससे गड्ढों का पता नहीं चल पाता है। कई बार वाहनों को हादसे का शिकार होने पड़ता है।

नींदड़ बैनाड़ रेलवे स्टेशन के पास सड़क की समस्या।

नींदड़ बैनाड़ रेलवे स्टेशन के पास सड़क की समस्या।

JDA ने काम के बाद सड़क पर छोड़े ब्लॉक चित्रकूट नगर की सेक्टर 6 निवासी मानसी यादव ने भी समस्या पोस्ट की है। मानसी ने लिखा कि गंगाराम टावर के सामने JDA ने नालियों का निर्माण किया था, तब से नाली में लगाए जाने वाले ब्लॉक रोड पर ही पड़े हुए है। इन बड़े ब्लॉक्स से लोगों को चोट भी लग सकती है।

सेक्टर 6 में प्रशासन की अनदेखी।

सेक्टर 6 में प्रशासन की अनदेखी।

कॉलोनी में अंधेरे से असुरक्षा का माहौल गोपालपुरा के त्रिवेणी चौराहा के पास की कॉलोनी से रामजी लाल मीणा ने बंद रोड लाइट की समस्या साझा की है। उन्होंने लिखा कि हरिशंकर भोजनालय के पीछे खंबे पर लाइट नहीं है। रात के समय कॉलोनी के लोगों को काफी समस्या आ रही है।

त्रिवेणी चौराहा की कॉलोनी में अंधेरे की समस्या।

त्रिवेणी चौराहा की कॉलोनी में अंधेरे की समस्या।

2 महीने से रोड पर हो रहा जलभराव घाटी करोलान के इंदिरा गांधी नगर से रविंद्र सिंह ने सीवर का पानी सड़क पर बहने की समस्या पोस्ट की है। रविंद्र ने बताया कि पिछले 2 महीने से ये समस्या बनी हुई है। इस मामले में कई बार पहले शिकायत की है, लेकिन नगर निगम से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इंदिरा गांधी नगर की सड़क पर जलभराव।

इंदिरा गांधी नगर की सड़क पर जलभराव।

सड़क की समस्या का हुआ समाधान जयपुर शहर के झोटवाड़ा इलाके के बैनाड़ रोड से प्रियंका आचार्य ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बैनाड़ के पास पवनपुरी नाड़ी का फाटक को जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल था, जिसके कारण लोगों को काफी समस्या आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।

एक क्लिक पर हुआ सड़क की समस्या का समाधान।

एक क्लिक पर हुआ सड़क की समस्या का समाधान।

कचरा गाड़ी न आने की समस्या का समाधान सांगानेर क्षेत्र के टोंक रोड गोवर्धन नगर से अनिल कुमार गुर्जर ने कुछ समय पहले कचरा गाड़ी न आने की समस्या लिखी थी। उन्होंने बताया था कि 20-25 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ने समाधान करवा दिया है।

20-25 दिनों के बाद आई कचरा गाड़ी।

20-25 दिनों के बाद आई कचरा गाड़ी।

ओम थानवी बने ‘स्टार ऑफिसर’ जयपुर शहर के सांगानेर क्षेत्र के गोवर्धन नगर निवासी अनिल कुमार गुर्जर की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने अपनी समस्या में बताया था कि 20-25 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आने के कारण समस्या हो रही थी। इस पोस्ट पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने कार्रवाई की और विभाग को निर्देश देकर समाधान करवाया है।

गोवर्धन नगर की समस्या का करवाया समाधान।

गोवर्धन नगर की समस्या का करवाया समाधान।

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

1.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन

2.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म

3.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान

4.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’

5.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’

6.तुलसी नगर में पूर्व पार्षद की पहल से समस्या हल:हिम्मत नगर में सीवर ओवरफ्लो पर प्रशासन का क्विक एक्शन, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’

7.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’

8.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’

9.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’

10.सड़क-नाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान से राहत:सीवर ओवरफ्लो, कचरे के ढेर, बंद रोड लाइट से लोग परेशान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *