![]()
अशोकनगर से इंदौर जा रही एक यात्री बस में एसी खराब होने पर यात्रियों ने सोमवार रात शाढौरा में जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने एसी न चलने पर कंडक्टर और ड्राइवर से बहस की। विवाद के कारण बस की चाबी निकाल ली गई, जिससे यात्री सुबह तक परेशान होते रहे। यह घटना तब हुई जब बस देर रात शाढौरा बस स्टैंड पर रुकी। कुछ यात्रियों ने खासकर महिलाओं ने, एसी न चलने पर आपत्ति जताई। विवाद इतना बढ़ गया कि बस का एक कांच तोड़ दिया गया और किसी ने बस की चाबी निकाल ली। महिलाओं ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने एक पुलिसकर्मी से भी बहस की। कुछ देर बाद जब यात्री जाने को तैयार हुए, तो पता चला कि बस की चाबी गायब है और बस स्टार्ट नहीं हो पा रही है। यात्री पूरी रात वहीं फंसे रहे
बस को चालू करने के लिए मैकेनिक बुलाया गया। मैकेनिक ने बस को तो स्टार्ट कर दिया, लेकिन चाबी न होने के कारण वायरिंग में आग लगने लगी, जिससे बस की लाइटें भी नहीं जलीं। इस वजह से यात्री पूरी रात वहीं फंसे रहे। सुबह के समय दूसरी बस की व्यवस्था की गई, जिसके बाद यात्रियों को इंदौर के लिए रवाना किया जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ महिलाओं ने विवाद शुरू किया था, जबकि कुछ यात्री बिना एसी के भी जाने को तैयार थे। कंडक्टर का कहना था कि उसने पहले ही बता दिया था कि बस की एसी काम नहीं कर रही है और उसने एसी के टिकट नहीं दिए थे। यात्रियों ने बस के ड्राइवर से विवाद किया और लगभग दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी से बहस करते हुए यात्रियों का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Source link
AC खराब होने पर यात्रियों का हंगामा, चाबी भी निकाली:अशोकनगर में पुलिसकर्मी से बहस, यात्री सुबह तक फंसे रहे
